सोनभद्र के मधुपुर में धूमधाम से मनाया गया सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस।

सोनभद्र के मधुपुर में धूमधाम से मनाया गया सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस। 



(रिपोर्टर - नेहा सिंह/क्राइम रिपोर्टर/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 



आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से राष्ट्रीय समानता दल के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार जी और  युवा समाजसेवी धरम सिंह मौर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ पर पुष्प वर्षा कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।



 इस दौरान राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा जी, जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह जी, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार मौर्य, दिनेश कुमार जी, रविन्द्र कुमार मौर्य जी, कमलेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह, सत्यनारायण सिंह, शिक्षक गोपाल जी व काशी नरेश जी, युवा समाजसेवी विजय कुमार मौर्य जी, इन्द्रजीत मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार जयनाथ मौर्य जी, पत्रकार कन्हैयालाल जी, पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, पत्रकार राकेश कुमार जी, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद जी, मोतीलाल मौर्य , शशी मौर्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकेश पनिका जी, सिटी टाट्स फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ पीके सिंह, बलवंत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के शासनकाल पर विस्तृत अभिभाषण प्रस्तुत किया गया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ